फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बदलेगी बाजारों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत बदलेगी बाजारों की सूरत
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज डिजाइन प्रतियोगिता का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत बाजारों की सूरत बदलेगी। इसके लिए सर्वे का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके लिए 18 टीमें सहारनपुर पहुंची हैं। जिनमें अहमदाबाद, देहरादून, पुणे, दिल्ली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर और अर्बन प्लानर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

टीमों ने नेहरू मार्केट में सड़कों की लंबाई-चैड़ाई, नाले और नालियों की स्थिति, दुकानों के निर्माण की स्थिति आदि का सर्वे किया। साथ ही दुकानदारों से बातचीत कर प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों की संख्या, बाजारों में यातायात की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किस तरह की समस्याएं बाजारों में हैं। इसकी जानकारी ली। बाजारों को कैसे सुंदर बनाया जा सकता है। इसे लेकर दुकानदारों से सुझाव भी लिए गए। दुकानदारों ने पार्किंग और ट्रैफिक समस्या की ओर टीमों का ध्यान दिलाया। बेरीबाग क्षेत्र के लोगों का सुझाव था कि पार्किंग, ग्रीन बैल्ट व फुटपाथ बनाकर बेरीबाग क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि शहर की गलियों और बाजारों को कैसे सुंदर बनाया जा सकता है। इसे लेकर बाजारों और गलियों के डिजाइन तैयार किए जाने हैं। डिजाइन तैयार करने के लिए ही टीमें सहारनपुर पहुंची हैं, जिन्होंने सर्वे शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रत्येक शहर से एक-एक डिजाइन चयनित होकर शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जाएगा। मंत्रालय द्वारा कुल 11 शहरों के 11 डिजाइन का चयन किया जाएगा। इस दौरान पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद अशोक राजपूत, स्मार्ट सिटी के आनंद, आईटी आफिसर मोहित तलवार, आईटी विभाग के संयम जैन, अक्षत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें