सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित सभागार में शादी समारोह में दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान करते
सहारनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन जारी रहेगा। जो पार्टी जिस सीट को जीतने की स्थिति में होगी उसे वहीं से चुनाव लड़ाया जाएगा।
इंडिया गठबंधन की मूल भावना भी यही है। पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन रहेगा। हार से भी सबक सीखा है। उपचुनाव में हुई हार पर कहा कि आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि किस प्रकार मतदाताओं को रोका गया। सुनने में आ रहा है कि पुलिस के लोग भी बटन दबा रहे थे। बेईमानी का आरोप लगाते हुए हमने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बेड़ियां पहनाकर भारतवासियों को अमेरिका से वापस भेजा गया। संवाद-