फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एयरपोर्ट बना, उद्घाटन भी हुआ, उड़ान नहीं हो पाई शुरू

विज्ञापन
सरसावा एयरपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। सिविल एयरपोर्ट भी बना, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन क्षेत्रवासियों के सपनों ने उड़ान नहीं भरी। यह हाल है सरसावा स्थित सिविल एयरपोर्ट का, जिसका दस माह पहले उद्घाटन तो हो गया, लेकिन हवाई सेवा आज तक शुरू नहीं हुई। इससे हवाई यात्रा का सपना देख रहे क्षेत्रवासियों की उम्मीदें धीरे-धीरे धूमिल पड़ती जा रही हैं।
दरअसल, निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2024 को वाराणसी से एयरपोर्ट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया था। सिविल एयरपोर्ट सरसावा के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में साहिबाबाद से विधायक तथा प्रदेश सरकार में प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील शर्मा उद्घाटन के साक्षी बने थे, जिन्होंने घोषणा की थी कि पांच नवंबर 2024 से हवाई सेवाएं प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई सेवाओं के लिए पांच शहरों का चयन भी कर लिया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने पांचों शहरों के लिए विमान किराया सूची भी जारी की थी, लेकिन उद्घाटन के 10 महीने बाद तक एक भी हवाई यात्रा आरंभ नहीं हो पाई। यह भी माना जा रहा था कि सरसावा क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट बनने के पश्चात जब उड़ान सेवाएं आरंभ होंगी तो सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं हरियाणा के यमुनानगर, जगाधरी से लेकर अंबाला तक के यात्री विमान सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें