फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वीकृति समिति की बैठक, हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक हुई।

मंडलायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत प्रोत्साहन दिया जा रहा है। रोजगार सृजन करते हुए उद्यम बढ़ाने के लिए इकाइयों को पांच वर्ष ब्याज उपादान, नेट एसजीएसटी, स्टांप में छूट भी दी जाती है। जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों आरके टेक्सटाइल्स को 6.62 लाख रुपये, आईएफ एसोसिएट्स को 12.29 लाख रुपये की ब्याज में छूट व एसजीएसटी की वित्तीय सहायता को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह मुजफ्फरनगर की क्लाक्सा केमिकल्स को 30.42 लाख, किरन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज को 2.10 करोड़, तेजस रसायन इंडस्ट्री को 73.16 लाख रुपये और अमर स्पीनिंग प्राइवेट लिमिटेड शामली को 61.48 लाख रुपये की वित्तीय छूट दी गई है। बैठक में मंडल के तीनों जिलों के संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें