फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एयरपोर्ट बना, उद्घाटन भी हुआ, आज तक उड़ान नहीं हो पाई शुरू

Sun, 12 Apr 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा एयरपोर्ट से डेढ़ साल बाद भी हवाई यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए जिले में पहुंचेंगे। ऐसे में लाेगों को उम्मीद जगी है कि इस दौरान प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से उड़ानों की सौगात भी जिलेवासियों को देकर जाएं। उद्यमियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के साथ ही यदि हवाई सेवा भी शुरू हो जाए तो जिले के उद्योग विकास के नए आयाम छू लेंगे।
विज्ञापन


बता दें, कि 20 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से सरसावा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट की स्थापना का उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई मार्ग से बड़े शहरों तक जोड़ना तथा आम आदमी को किफायती दरों पर हवाई यात्रा उपलब्ध कराना था। उद्घाटन समारोह में पहुंचे प्रदेश सरकार में प्रौद्योगिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा ने पांच नवंबर से वाराणसी, कुशीनगर, हिंडन, मुरादाबाद और गोरखपुर के लिए हवाई उड़ानों को शुरू करने की घोषणा की थी, जो आज तक परवान नहीं चढ़ सकी हैं। डेढ़ साल बाद भी यहां से किसी भी यात्री या कार्गो फ्लाइट का संचालन शुरू नहीं हो सका है। एयरपोर्ट पर बनी अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे और अन्य सुविधाएं फिलहाल सिर्फ रखरखाव तक सीमित हैं।
-


औद्योगिक गलियारे का फायदा तभी है, जब हमारे जिले में एयरपोर्ट क्रियाशील हो। उद्घाटन होने के इतने समय बाद भी एयरपोर्ट नहीं चल पाया है। ऐसे में उद्घाटन का भी कोई लाभ नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिले में आ रहे हैं ऐसे में उम्मीद है कि एयरपोर्ट पर जल्दी से जल्दी हवाई सेवाएं शुरू कराई जा सकती है, जिससे जिले का कारोबार और अधिक आयाम छू सके।
विज्ञापन


- पाली कालड़ा, कारोबारी



हवाई पट्टी पर विमान के उतरने से जिले के उद्योग को काफी लाभ होगा। इससे विदेशी खरीदार सीधे फैक्टरी में आकर तैयार माल को देख सकेंगे, साथ ही प्रोडक्ट किस तरह से तैयार होता है और उसकी फिनिशिंग किस तकनीक द्वारा की जाती है। इसे भी देखने का मौका मिलेगा। जिले में वुडन हैंडीक्राफ्ट का बड़ा कारोबार है। इसकी मांग भी विदेश में हैं, लेकिन सहारनपुर से सीधी हवाई कनेक्टिविटी न होने के चलते खरीदार कई बार दिल्ली से ही लौट जाते हैं।
- शारीक उद्यमी और निर्यातक
-

सरसावा हवाई अड्डे के उद्घाटन से व्यापारियों और उद्यमियों को काफी खुशी हुई थी, लेकिन हवाई अड्डा संचालित न होने से उनमें रोष है। रनवे से विमान उड़ेंगे तो जिले का कारोबार भी आसमान की ऊंचाइयों को छूएगा, साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- राधेश्याम नारंग, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल



जिले में हवाई अड्डे को बनाकर सरकार ने गिनती को बढ़ाया है। जिले में उद्योग के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए सबसे पहले मुंबई, दिल्ली, सूरत, लखनऊ और इलाहाबाद के लिए उड़ानें शुरू होनी चाहिए। जनता और व्यापारी के टैक्स के रुपयों का सदुपयोग हो।
विज्ञापन

- विवेक मनोचा, महानगर अध्यक्ष सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें