फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट', फंसे दो बंदी रक्षक, जल्द गिरेगी गाज

Wed, 05 Jul 2023 09:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट की गई। यह आरोप उनके परिजनों ने लगाया है। वहीं, इस मामले में दो बंदी रक्षकों पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जेल गए चारों आरोपियों के साथ परिजनों ने दो बंदी रक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। वहीं, पूर्व विधायक शशी बाला पुंडीर ने डीजी जेल को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। 

विज्ञापन


देवबंद की पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री शशी बाला पुंडीर का का कहना है कि चंद्रशेखर पर हमला करने के आरोप में जिला कारागार में विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम, प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार, लविश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी गांव रणखंड़ी कोतवाली देवबंद और विकास उर्फ विक्की पुत्र शिव कुमार निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा बंद हैं। दो बंदी रक्षकों ने उनके साथ राजपूत समाज से होने की बात कहते हुए मारपीट की। 

आरोप है कि दोनों बंदी रक्षक अनुसूचित जाति से है। इसलिए युवकों की पिटाई की गई है। पूर्व विधायक ने मामले में आरोपियों के खिलाफ डीजी जेल से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आरोपियों के परिवार के सदस्य सलोचना, प्रदीप, विक्रम और प्रमोद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बंदी रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

आरोप लगाया कि बंदी रक्षक नरेश और कर्मवीर ने युवकों के साथ मारपीट और गाली-गलौच की है। चारों युवकों का मेडिकल कराकर बंदी रक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया है। 

यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी
विज्ञापन

जांच बैठाई, निलंबित करने दिए आदेश 
मैं लखनऊ हूं। मामला मेरे संज्ञान में है। प्रकरण की जांच बैठा दी गई है। जेलर द्वारा की गई अभी तक की जांच में सामने आया है कि बंदी रक्षक नरेश व कर्मवीर ने हमले के आरोपियों को धमकाया है, लेकिन मारपीट नहीं की। दोनों को निलंबित करने के आदेश दे दिए गए हैं। वह सहारनपुर पहुंचकर दोनों को निलंबित करने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगी। पूरे मामले की हर बिंदु से जांच कराई जाएगी। - अमिता दुबे, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार

यह भी पढ़ें: 
Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें