फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा का झंडा लगी कार से मेडिकल कराने पहुंचा रिश्वत लेने का आरोपी

विज्ञापन
बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता की गाड़ी में जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची पुलिस,स्रोत वीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। एंटी करप्शन टीम ने 25 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय के स्टेनो (आशु लिपिक) को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। हद तो तब हो गई, जब आरोपी भाजपा का झंडा लगी लग्जरी कार से जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुुंचा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चाओं में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा जांच बैठा दी गई है। नकुड़ के गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वरचंद ने एंटी करप्शन थाने में डीआईओएस कार्यालय के स्टेनो अजय कुमार की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि स्टेनो यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपोर्ट कराने की एवज में रिश्वत मांग रहा। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया था। 25 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय से स्टेनो अजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उसी दिन उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था और थाने को सौंप दिया था। रातभर थाने में रखा। शनिवार को आरोपी काली रंग की लग्जरी कार में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

कार के अगले और पिछले शीशे पर भाजपा नेता का स्टीकर लगा था। साथ ही की झंडा लगा था। गाड़ी भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी की है। आरोपी ने लोवर-टी शर्ट पहनी थी। इस दौरान न तो आरोपी के हाथों मेें हथकड़ी लगी नजर आई और ना ही पुलिस की सख्ती। रिश्वत लेने के आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया।

- पहले भी लाइन हाजिर हो चुका है पुलिस स्टाफ



हाल ही में एसएसपी आशीष तिवारी ने आरोपियों को प्राइवेट गाड़ी में कोर्ट ले जाने पर मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया। सुरक्षा पर सवाल उठ रहे। अब एंटी करप्शन ने पकड़े आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


-



वर्जन

मामला संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



आशीष तिवारी, एसएसपी।

-
रिश्वत लेने का आरोपी किस भाजपा नेता की गाड़ी में सवार होकर जिला अस्पताल पहुंचा है इसकी जानकारी नहीं है। अपने स्तर से जांच कराएंगे कि किस नेता की गाड़ी है। डॉ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें