नानौता। पांच दिन पूर्व घर में घुसकर लूटपाट करने व पीड़ित परिवार की किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर खेत में ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थानाध्यक्ष वीरेशपाल गिरि ने बताया कि पांच दिन पूर्व क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के घर में घुसकर लूटपाट करने तथा किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी तोसीक पुत्र जाबिर को गिरफ्तार कर लिया गया।
अवैध शराब के साथ पकड़ा
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपित के पास से 13 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। आरोपित गांव खालिदपुर निवासी राकेश है।