फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की संस्तुति के साथ शासन को भेजी विस्तृत जांच आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की संस्तुति के साथ शासन को भेजी विस्तृत जांच आख्या
विज्ञापन

देवबंद/सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में सफाई किट एवं कोविड किट खरीद में हुए घोटाले के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, लेखाकार एवं लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दी है। शासन से इस मामले में कुछ बिंदुओं पर स्पष्ट आख्या मांगी गई थी।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बताया कि किट खरीद में घोटाले की शिकायत पूर्व में भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर ने की थी।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तीन अधिकारियों की संयुक्त टीम से जांच कराई और फिर जिले के पांच उपजिलाधिकारियों से भी जांच कराकर रिपोर्ट ली थी। मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), इनके कार्यालय के लेखाकार और लिपिक द्वारा अनियमिता बरती गई थी। रिपोर्ट को भेजे एक महीना से ज्यादा समय बीतने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने पुन: आईजीआरएस पोर्टल पर फीडबैक दिया, जिस पर शासन ने जिलाधिकारी से मामले में स्पष्ट आख्या भेजने को कहा था। एक दिन पहले ही जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, लेखाकार व वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ विभागीय एवं उचित वैधानिक कार्रवाई किए जाने की आख्या संस्तुति सहित अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग को भेजी है। विकास त्यागी ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें