फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तमंचों के बल पर दिनदहाड़े भट्ठे के मुनीम ने ढाई लाख की लूट

Thu, 22 May 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव भटपुरा कल्लनहेड़ी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी देने जा रहे मुनीम से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

सिसौनी निवासी पूर्व प्रधान पिंटू राणा का ईंट भट्ठा है। इस पर गांव बहेड़ा निवासी मुनेश शर्मा मुनीम है। बुधवार सुबह मुनेश शर्मा मजदूरों को बांटने के लिए थैले में ढाई लाख रुपये लेकर भट्ठे पर जा रहे थे। सुबह दस बजे भट्ठे के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम की बाइक के सामने अपनी बाइक लगाकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश तमंचों से आतंकित कर थैला लूटकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चेकिंग शुरू कराई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। सीओ रविकांत पराशर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत दिखाई पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का कुछ सुराग लगाया जा सके। मौके से 312 बोर का एक कारतूस सड़क पर पड़ा हुआ पुलिस को मिला है।
विज्ञापन

यह बोले एसपी देहात
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि भट्ठा मालिक की तरफ से लूट की सूचना मिली है। मंगलवार शाम भट्ठे पर एसडीएम रामपुर मनिहारान के नेतृत्व में जांच की गई थी। बुधवार सुबह भट्ठा मालिक को कागजात लेकर सहारनपुर ऑफिस बुलवाया गया था। इससे पहले भट्ठा मुनीम से ढाई लाख रुपये लूट की घटना हो गई। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें