फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गृहकर में 15 फीसदी की छूट केवल 30 सितंबर तक

Sat, 27 Sep 2025 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम से गृहकर में 15 फीसदी की छूट केवल 30 सितंबर तक है। चूंकि बीच में रविवार और अन्य अवकाश हैं। ऐसे में उन्हें छूट के लिए केवल चार दिन मिलेंगे।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की कर मांग पर 15 फीसदी की छूट दी जा रही है, जो 30 सितंबर के बाद नहीं दी जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से 30 सितंबर तक अपने भवनों का टैक्स जमा कराते हुए 15 फीसदी का लाभ उठाने की अपील की है। कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि जिन भवन स्वामियों को जीआईएस सर्वे के नोटिस मिले हैं, उन्हें यदि लगाए गए टैक्स पर कोई आपत्ति है तो कार्यालय आकर स्वकर निर्धारण प्रणाली का फार्म भरकर टैक्स जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों की सूची भी तैयार की जा रही है। बड़े बकायेदार यदि सील और कुर्की की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो उन्हें कर जमा कराना होगा।

-
महिलाएं आपातकाल में हेल्पलाइन का उपयोग करें
सहारनपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम में महिला संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 आदि की जानकारी दी। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व महिला कर्मचारियों ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नगर निगम में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत भी की। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने महिलाओं को बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेक हेल्पलाइन शुरू की गयी है, जो बहुत प्रभावी है। शिकायत पर 24 घंटे के भीतर समाधान होता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में वह हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें