फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में कपड़ा बाजार रहा बंद

Thu, 06 Jul 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जीएसटी का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जीएसटी के विरोध में कपड़ा बाजार तीसरे दिन बुधवार को भी बंद रहा। व्यापारी संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया। उन्होंने जीएसटी को हटवाने के लिए किसी भी स्तर तक आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने धरना स्थल पर पहुुंचकर व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया। रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राधेश्याम नारंग ने धरने को संबोधित करते हुए सूरत में व्यापारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।

कहा कि सरकार व्यापारियों पर ठंडे से दबाव बनाकर आंदोलन को खत्म करना चाहती है यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। कभी सांसद तो कभी भाजपा के विधायक व्यापारियों से अलग-अलग बात कर व्यापारियों में फूट डालने का काम कर रहे हैं, मगर व्यापारी उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


ओमप्रकाश कंसल और रविकांत लूथरा ने कहा कि जीएसटी को हटवाने के लिए व्यापारी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने मौके पर पहुंचकर समर्थन का एलान किया।

धरने में मुमताज, पंकज, सत्तार अहमद, यशपाल मैनी, महेश नारंग, राजकुमार राजू समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे। सहारनपुर क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, महामंत्री गुलशन भंडारी और कोषाध्यक्ष संजय नागपाल ने सूरत मेें व्यापारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।

कहा कि 30 जून तक जो कपड़ा खरीदा गया है उसपर व्यापारी पहले ही टेक्स दे चुके हैं। ऐसे में उस पर जीएसटी न लगाया जाए। कहा कि संगठन जीएसटी का विरोध नहीं करता है मगर उसकी विसंगतियों को दूर किया जाए। 

बिना विसंगति दूर किए हम जीएसटी को स्वीकार नहीं कर सकते। इस दौरान अनिल शर्मा, शिवम, जगदीश चावला, अनिल छाबड़ा, मुकेश, संयम, नवकार, मनोज, सागर, विजय, नीलकंठ, अमित, अवनीश आदि मौजूद रहे। 

रायवाला क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर कपड़ा बाजार तीसरे दिन भी बंद रहा। पदाधिकारियों ने प्रधान गुलशन कुमार के नेतृत्व में जीएसटी की अर्थी निकाली। व्यापारियों ने केंद्र सरकार पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

जीएसटी हटवाने के लिए किसी भी हद तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान नीरज गुप्ता, हाजी इरफान, रमेश अरोड़ा, मनोज जैन, संजय अरोड़ा, राजकुमार कालड़ा, संजीव सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें