दस पेटी शराब के साथ पकड़ा
बेहट। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला खुर्द गांव में एक मकान पर छापा मारकर 10 पेटी हरियाणा मार्का की देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से मेनपाल पुत्र बड़तू निवासी नगला खुर्द को गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
---------------------------------
ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में पांच दिन से बिजली बाधित
शाकंभरी। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े दो हजार की आबादी के गांव हुसैन मलकपुर का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से खराब है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान मो सलीम, शमीम अहमद, विशाल राणा, इरफान आदि का कहना है कि जेई और एसडीओ को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
--------------------------------
बुखार से युवक की मौत
तीतरो। डुभर किशनपुर में बुखार से युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी सोम सिंह के 38 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र को गत एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज पहले गांव में ही कराया। ठीक न होने पर पहले पास के कसबे में उपचार कराया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। उधर चिकित्साधिकारी डा रोहित वालिया ने बताया कि उन्हें बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जायेगी।