फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण के स्वागत को सज गए मंदिर

विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सजा बागेश्वर मन्दिर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिर सज गए हैं। प्रभु श्री कन्हैया के स्वागत की तैयारियां पूरी की गई। बाजारों में रौनक रही और लोगों ने भगवान श्री कृष्ण के परिधानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री नारायणपुुरी मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, साईं धाम और बालाजी धाम सहित सभी मंदिरों में साफ-सफाई करने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे और झांकियां भी लगाई जाएंगी, जिसको लेकर शहरवासियों में उत्साह है। लोगों द्वारा शुक्रवार को ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा, जो रात में 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय खोला जाएगा।
इसके अलावा बच्चों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भारी उत्साह है। बाजारों में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ श्री कृष्ण बनने के लिए परिधान खरीदे। इसके अलावा महिलाएं लड्डू गोपाल के लिए नए परिधान खरीदती और पूजा की सामग्री खरीदती हुई नजर आई। शहर के नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, हकीकतनगर बाजार, नया बाजार, नखासा बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें