फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की भूमि पर नहीं होने दिया जाएगा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मंडी समिति रोड स्थित श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप स्थित श्रीश्री गो-देवी मंदिर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर संत कमल किशोर ने की तथा संचालन विजयकांत चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि मंडी समिति रोड स्थित श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर में कुछ माह पूर्व ही प्रशासन के सहयोग से हिंदू संगठनों ने कब्जा मुक्त कराया था। इसके साथ ही देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। आरोप है कि कुछ लोग अब भी मंदिर की भूमि पर कब्जा करने चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर सर्वसम्मति एक टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व बजरंग दल के ब्लोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा करेंगे। आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज और संस्था बनाकर मंदिर की भूमि अपनी होने का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ कोर्ट में भी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश कौशिक, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, अनिल त्यागी, ग्रीश अग्रवाल, रवि शंकर पांडेय, संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें