फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के कमजोर छात्रों के ग्रुप बनाकर चलाएं अतिरिक्त कक्षाएं : जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडलायुक्त के निर्देश पर चल रही हैं 10वीं और 12वीं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन को लेकर बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) की ओर से दो अलग-अलग बैठक बुलाई गई। उन्होंने प्रतिदिन एक घंटे की अतिरिक्त कक्षा को सुचारु और सफल तरीके से चलाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में तथा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ दोपहर एक बजे जेवी जैन इंटर कॉलेज में बैठक की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने कहा कि शैक्षिक रूप से कमजोर दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर विषयवार एक-एक घंटे की अतिरिक्त कक्षा प्रतिदिन चलाई जाए। जिस विषय को जो शिक्षक पढ़ा रहा है वही शिक्षक कमजोर छात्रों को चिह्नित करेंगे और फिर उसी के हिसाब से तैयारी कराएंगे। अतिरिक्त कक्षाएं अपराह्न तीन से शाम चार बजे तक संचालित की जाएं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अपने-अपने विद्यालयों के शत प्रतिशत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों आदि का कोविड टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें