फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंचा, धूप ने छुड़ाए पसीने

Fri, 14 Aug 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया। धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। खासकर जाम में फंसे लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार और मंगलवार को बारिश रही थी, लेकिन बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहने से धूप निकली थी। बृहस्पतिवार को भी मौसम साफ बताया गया था, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही शुरू रही। ऐसे में कभी धूप तो कभी छांव बनी रही, लेकिन जितनी भी देर धूप निकली वह झुलसाऊ महसूस हुई। तेज धूप और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सामान्य पंखों में भी राहत नहीं मिली।
बुधवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई और वह 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि जनपद में शुक्रवार से बादल छाए रहेंगे। आगामी तीन से चार दिन बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें