फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, सर्दी का असर बढ़ा

Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। मंगलवार को तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। सुबह के साथ ही दोपहर में धूप के बावजूद अनेक लोग स्वेटर और हल्की जैकेट पहने नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मौसम साफ रहा और सूर्याेदय समय से हुआ। इसके बावजूद अच्छी ठंड रही। सुबह की सैर करने और अन्य कार्यों से निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। ज्यादातर लोगों ने धूप का आनंद लिया। दोपहर में तेज धूप थी, लेकिन उसके बावजूद वह सुकून देने वाली रही। शाम को सूर्यास्त के बाद सर्दी का असर फिर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस हुआ। मौसम विभाग ने तीन से चार दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने और तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आगामी चार दिन सुबह के समय हल्का कोहरा रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान है। 21 और 22 नवंबर को फिर से हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


हवा चलने से छटा प्रदूषण, 204 रहा एक्यूआई
जनपद में दो दिन से हल्की हवा चल रही है। सोमवार की रात भी हवा चली। इसकी वजह से प्रदूषण लगातार छट रहा है। सोमवार को एक्यूआई 213 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को घटकर 204 पर आ गया। हालांकि हवा की यह स्थिति खराब श्रेणी में आती है, जो सांस और दिल के मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे मरीजों को सुबह दस बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
17 नवंबर22.5-26.5
16 नवंबर24-27.5
15 नवंबर24-28
14 नवंबर24.5-27.5
13 नवंबर25-28
12 नवंबर23-29
11 नवंबर23.5-29.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें