फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सात माह में बढ़े 23,071 मतदाता

Wed, 18 Nov 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची सौंपी गई। 17 नवंबर को जारी मतदाता सूची में जिले की सातों विधानसभाओं में 23,88,887 वोटर हैं, जो एसआईआर के बाद से 23071 अधिक है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे। जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिले का जेंडर रेश्यो 860 है। इसका मतलब है कि एक हजार पुरुष वोटर पर 860 महिला मतदाता है। ईपी रेश्यो 55.07 फीसदी है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में सभी सातों विधानसभाओं पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 12,84,115 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 11,04,700 हैं। जारी समय सारिणी के मुताबिक 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इन दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए चार दिन 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इसके साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए हैं। वह भी फार्म छह भरकर बीएलओ को जमा कराएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों का भी संभाजन किया गया है। जिले में मतदान केंद्रों की संख्या की 1303 और मतदान स्थलों की संख्या 2990 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि स्कूलों में चुनावी प्रक्रिया समझाने के लिए क्लब भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को चुनावी प्रक्रिया को समझाना है। नोडल डीआईओएस को बनाया गया है। वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह है स्थिति
विधानसभा-27-10-25 को वोटर-10-04-26 को वोटर-17-11-26 को वोटर-अप्रैल से बढ़े वोटर

बेहट3,80,0033,46,507-3,50,4613,954
नकुड़-3,63,1043,35,049-3,37,362-2,313

सहारनपुर नगर-4,61,0143,87,3013,91,5044,203

सहारनपुर देहात-3,78,167-3,39,0333,42,2753,242

देवबंद3,49,474-3,15,217-3,19,218-4,001

रामपुर मनिहारान-3,21,1672,99,0353,01,418-2,383

गंगोह-3,89,746-3,43,674-3,46,649-2,975

कुल-26,42,675-23,65,816-23,88,887-23,071
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें