फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लुढ़का तापमान, जारी है सर्दी का सितम

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड के दौरान घंटाघर पर अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूनतम तापमान में बार बार गिरावट आ रही है। इससे ठिठुरन बनी हुई है। इसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है, जिस कारण ग्राहकों की आवक घट गई है। शाम को गुलजार रहने वाले नेहरू मार्केट, शहीदगंज और अन्य स्थानों पर जल्दी ही दुकानें बंद होने लगी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंच पाया, बल्कि किसी दिन 3.2 तो किसी दिन 1.2 तक लुढ़का है। अधिकतम तापमान में भी बीते दो दिन से तो गिरावट ही दर्ज की जा रही है। 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, तो मंगलवार को 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार भी आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इस वजह से शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, मगर उसके बाद आसमान में बादल छाये रहे। साथ ही हवा चलने की वजह से ठिठुरन बनी रही। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अगले दो दिन में मौसम बदलेगा, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन सर्दी कम नहीं होगी।
विज्ञापन

पांच दिन में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
- तारीख ---- न्यूनतम ---- अधिकतम
25 दिसंबर -- 3.2 ----- 20.5
26 दिसंबर -- 2.8 ----- 19
27 दिसंबर -- 1.2 ----- 21
28 दिसंबर -- 4 ----- 15.4
29 दिसंबर -- 3 ----- 16.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें