सहारनपुर में कोहरे और ठंड में स्कूल जाती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
तापमान गिरा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें
सहारनपुर। दो दिन की चटक धूप के बाद अचानक मौसम ने पलटी मारी है। सुबह घने कोहरे के बीच शनिवार की सुबह हुई जिससे सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर गया है।
दो दिन की चटक धूप से सर्दी कम हो गई थी। धूप निकलने के बाद सभी राहत महसूस कर रहे थे। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक मौसम ने पलटी मारी। शनिवार को घना कोहरा छा गया। दिन भर बादलों का डेरा रहा। मौसम बेहद सर्द हो गया। तेज हवाएं चलती रही। जिससे दो दिन की चटक धूप के बाद करवट बदलते मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी। मौसम वेधशाला मुज्जफराबाद के उमेश कुमार ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम गिर गया है। जिसकी वजह से सर्द हवाएं महसूस की जा रही है। अधिकतम तापमान शनिवार को 17 जबकि न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया कि आने वाले 24 घंटे तक मौसम कमोवेश यूं ही बना रहेगा। बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है।