फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाव बिंदु के करीब तापमान, सर्दी ने किया बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अलाव के साथ रात गुजारते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जमाव बिंदु के करीब तापमान, सर्दी ने किया बेहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु को छूने वाला है। ऐसे में सर्दी ने बेहाल कर दिया है। रोजमर्रा के कामकाज बाधित हो रहे हैं तो बाजारों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो तापमान माइनस डिग्री में पहुंच सकता है।
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 00 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। 28 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उसकी वजह पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ शीत लहर का प्रकोप बताया जा रहा है। 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 तो 29 दिसंबर को तीन और 30 दिसंबर को 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, बुधवार रात में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और 00 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो ठंड में इजाफा कर रहा है। क्योंकि दिन में सूरज कुछ ही देर के लिए निकलता है और फिर बादलों में छिपा रहा। इसके अलावा बुधवार रात और बृहस्पतिवार की सुबह को घना कोहरा पड़ा। रात में घना कोहरा होने की वजह से अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, मुजफ्फरनगर रोड पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा, वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

- 29 दिसंबर 2018 को था इतना तापमान
मौसम वैधशाला के आंकड़ों के मुताबिक छह साल में दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान तीन बार ही 00 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 2018 में 00 डिग्री तापमान 29 दिसंबर को रहा था, जबकि 2019 में 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 01 डिग्री रहा था। इसके अलावा 2015 में 28 दिसंबर को 00 न्यूनतम तापमान रहा था।
विज्ञापन

---- छह साल में दिसंबर का न्यूनतम तापमान
2020 दिसंबर में 00
2019 दिसंबर में 01
2018 दिसंबर में 00
2017 दिसंबर में 5.4
2016 दिसंबर में 01
2015 दिसंबर में 00
--------- वर्जन
पांच साल के दौरान तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब न्यूनतम तापमान 00 डिग्री पर पहुंच गया है। यदि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहा तो, न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में पहुंच जाएगा। -- उमेश कुमार, प्रभारी, मौसम वैधशाला, मुजफ्फराबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें