जेल अधीक्षक को नए साल में प्रोन्नति का तोहफा
सहारनपुर। जिला कारागार के जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को नए साल पर प्रोन्नति का तोहफा मिला है। उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग की ओर से उन्हें वरिष्ठ जेल अधीक्षक के रूप में प्रोन्नति किया गया है।
मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने उनकी वर्दी पर एक स्टार लगाकर फ्लेप लगाया। उन्होंने नए साल पर प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल उन्हें जिला कारागार में ही इस पद के साथ तैनाती दी गई है। मंडलायुक्त मौलि ने कहा कि कोरोना काल में बंदियों में संक्रमण रोकने के प्रयास जारी रखे जाएं। बंदियों को लगातार जागरूक किया जाए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि पेरोल पर गए अधिकतर बंदी अब लौट आए हैं। सात-आठ बंदी ही बचे हैं। उनको लाने के प्रयास जारी हैं।