फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय किशोर यमुना नहर में डूबा

Mon, 20 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Teen, looking into the Yamuna canal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में दोस्तों के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहा एक किशोर कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन


साथ में नहा रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद ग्रामीणों को मद्द के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर किशोर की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिल सका।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर को बंद कराकर किशोर की तलाश कराई। उसकी तलाश जारी थी। 

हादसा शाम के करीब पांच बजे हुआ। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के हरौड़ा गांव निवासी ऋतिक (15) पुत्र सोनी रविवार की सुबह गांव के ही दिनेश, प्रदीप, अंकुर, रजत, सचिन आदि के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए आया था।
विज्ञापन


शाम के समय जब ये लोग लौट रहे थे, तो कलसिया में यमुना नहर पर उन्होंने अपनी बाइके रोक ली और नहाने के लिए पूर्वी यमुना नहर में चले गए। नहाते समय ऋतिक गहरे में पानी चला गया और डूबने लगा।

उसके दोस्तों ने शोर मचाकर जब तक ग्रामीणों को मद्द के लिए बुलाया, तब तक ऋतिक पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने पानी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कलसिया से पूर्वी यमुना नहर को बंद कराकर मसखरा नदी में पानी छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने ऋतिक नहर में तलाश कराई। खबर लिखे जाने तक पुलिस व ग्रामीण तलाश में लगे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें