सहारनपुर में गोवत्स पाठशाला में गो सेवा का पाठ पढ़ाया गया। विश्व प्रसिद्ध पथमेडा गोधाम राजस्थान के संरक्षक गोवत्स स्वामी राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में आयोजित पाठशाला में गो सेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
रविवार को कार्यक्रम संयोजक वंदेमारतम् मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट विजयकांत चौहान के संचालन में करुणा बिहारी मंदिर के संस्थापक राधारमन दास ने विचार रखे।
महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास ने ध्वजारोहण कर जयघोष द्वारा गोवत्सों को गोरक्षा का संकल्प कराया। कार्यक्रम में नगर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, नगर विधायक राजीव गुंबर, राजकुमार चंदेल, राधारमन दास, सुरेंद्र बगाती, निमिष कांठपाल, भाजपा नगर
अध्यक्ष अमित गगनेजा, महेंद्र दास, दीपक खुराना आदि का पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। गोभक्तों को संपूर्ण रूप से चमड़े से बनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
युवाओं से गाय के दूध से बनी चीजों का इस्तेमाल करने और प्रतिदिन गोसेवा में गोरक्षा करने वाले लोगों को तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प कराया। निमिष काठपाल, सुरेंद्र बगाती, प्रवीण राठौर, बिट्टू, अरुण शर्मा, रूचि, अंकित, राधाकृष्ण, भारत सेतिया, मधुसूदन, विनोद कुमार, विजय गांधी, सुशील रहे।