फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रजबहे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 22 May 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। रजापुर नौगांवा गांव में रजबहे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। साथ में गए अन्य साथियों ने किशोर के डूबने की खबर परिजनों को दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

रजापुर नौगांवा निवासी अनिल चौहान मजदूरी करता है। उसका इकलौता बेटे विशु चौहान (15) कक्षा पांच में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर के समय वह अपने दोस्तों के साथ डाड़ल गांव के पास बह रहे कासमपुर रजबहे में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोस्तों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर किशोर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अनिल चौहान की एक बेटी है। बता दें, कि कुछ दिन पहले नानौता क्षेत्र में भी नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें