फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। मजदूरी कर लौट रही किशोरी के साथ पास के ही गांव के दो युवकों ने छेड़खानी करते हुए उसे बाग में खींचने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करके घर लौट रही थी, जैसे ही वह एक बाग के पास पहुंची तो पास के ही गांव निवासी दूसरे वर्ग के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। वह किशोरी को पास ही बाग में खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजन व अन्य ग्रामीण रात में थाने पर पहुंचे, जहां किशोरी ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित दो के विरुद्ध छेड़खानी व एससीएटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद क्षेत्राधिकारी गंगोह अजेय शर्मा ने किशोरी के बयान दर्ज करते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें