फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कादरपुर और मायापुर रुपपुर की टीमें जीती

विज्ञापन
बेहट में कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय उसंड में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक, योग व जूडो कराटे आदि का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। कबड्डी (जूनियर वर्ग) में एनपीआरसी कादरपुर विजेता रही। कबड्डी (प्राथमिक वर्ग) में एनपीआरसी मायापुर रूपपुर विजेता रही।
खो-खो (जूनियर वर्ग) में एनपीआरसी रायेपुर ने जीत हासिल की। लंबी कूद बालिका (प्राथमिक वर्ग) में मुस्कुराना मीरपुर गंदेवड़ प्रथम, रश्मि कादरपुर द्वितीय, रश्मि हरिपुर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक (प्राथमिक वर्ग) में शहजाद रायेपुर प्रथम, जैद मीरपुर गंदेवड़ द्वितीय, अलीशान तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिका (प्राथमिक वर्ग) में जीशा मीरपुर गंदेवड़ प्रथम, मुस्कुराना मीरपुर गंदेवड़ द्वितीय, सना नौगांवा तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान पति अनिल कांबोज, रमेश कांबोज, एआरपी सफल दीप, जनेश्वर, सुरजीत कौर, रजनीश सहगल, अंकित कुमार, वंदना सैनी, राजेंद्र चौहान, नीरज गर्ग, सुधांशु पांडेय, अटल बहादुर, रामकिशन, वीरेंद्र कुमार, ख्याति गुलाटी, रीता गुप्ता, कुंवर सिंह कपिल, प्रमोद कुमार, अशोक रावल, बुशरा जहां, हिमांशु कौशिक, सीमा रहे।

मेडल के साथ विजेता प्रतिभागी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें