फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच मौतों के मामले में जांच को लखनऊ से सहारनपुर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में संग्रह अमीन अशोक राठी और परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम को लेकर जांच बैठ गई है। शासन से गठित दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को सहारनपुर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से पूरे प्रकरण के बारे में जाना।
विज्ञापन

बता दें कि 20 जनवरी 2026 को सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक और देव ने गोली मार दी थी। इसके बाद संग्रह अमीन ने भी खुद को गोली मार ली थी। पांचों के शव कमरे में मिले थे। सभी का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम में प्राकलन समिति ने शासन में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पोस्टमार्टम में देरी बरती गई।
इस मामले में बुधवार को लखनऊ से स्वास्थ्य निदेशक और मेरठ से अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सहारनपुर पहुंचकर जांच की। शिकायत के एक-एक बिंदु पर अधिकारियों से बात की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बारे में जाना। पुलिस को लेकर भी अधिकारियों से पूछा। इस दौरान एडी हेल्थ डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें