अंबेहटा में गौ पूजन करते विभागीय अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
ठंड में करें पशुओं की सही तरह से देखभाल
अंबेहटा (सहारनपुर)। पशु पालन विभाग द्वारा नया गांव में पंडित दीन दयाल पशु आरोग्य मेले व शिविर का आयोजन कर किसानों को पशुओं के रख-रखाव की जानकारी दी गई। इस दौरान करीब डेढ़ सौ पशुओं का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा मुहैया कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस शर्मा ने कहा कि सर्दी से पशुओं को बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी देखभाल सही तरीके से की जाए। उन्होंने बताया कि पशुओं में किसी भी तरह की बीमारी होने पर तुरंत नजदीक पशु चिकित्सालय में संपर्क कर पशुओं का उपचार कराए। शिविर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं में फैलने वाली बीमारियों व उनकी रोकथाम के प्रति किसानों को सचेत किया। इसके बाद पशु पालन विभाग की टीम ने गांव में किसानों के पशुओं का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा मुहैया कराई। इस दौरान करीब 150 पशुओं को चिकित्सा दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी हरिपाल सिंह ने की। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. प्रमोद उप्परवाल, पशु चिकित्साधिकारी गागलहेड़ी डॉ. सामंत मनोहर, डॉ. बीके सिंह, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. आलोक सहरावत, पशु धन प्रसार अधिकारी राजबीर सिंह के अलावा राजकुमार, नरेश, रतन सिंह, रणधीर सिंह, परविंदर, अर्जुन सिंह, राहुल, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र, सुक्कड़, अमित कुमार आदि किसान मौजूद रहे।