फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समस्याएं लेकर डीआईओएस कार्यालय पर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम का 22 सूत्रीय ज्ञापन अधिकारी को सौंपते हुए मांगों को मनवाने की बात कही।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि 14 जून 2019 को इंटर एक्ट में ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए किए गए संशोधन के बाद शासन या विभाग द्वारा ऑफलाइन स्थानांतरण पर कोई रोक नहीं लगाई गई। विभाग के अधिकारियों के द्वारा ही ऑफलाइन स्थानांतरण की समस्त फाइलें आगे भेजी गई हैं। विभाग के मंत्री और उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन की गोली दी जा रही है। इसे लेकर विश्वसनीयता गिरी है। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा मंत्रियों और अधिकारियों के करीबी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए सीधे ऊपर से ही आदेश जारी करने से सबका साथ सबका विकास का नारा झूठ साबित हो रहा है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के साथ इस प्रकार की नाइंसाफी और मानसिक उत्पीड़न का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों के हकों की रक्षा के लिए संगठन ऐसे ही आवाज उठाता रहेगा। धरने में अनिल कुमार, ऋषिपाल सिंह आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें