फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक, कर्मचारियों और पेंशनरों का धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षक, कर्मचारी और पेंशनर आज हकीकतनगर तिराहे पर धरना देंगे। धरने को सफल बनाने के लिए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की बैठक बुधवार को हुई।
विज्ञापन

अधिकार मंच के संयोजक इंजीनियर सीपी सिंह ने कहा सरकार अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रति लगातार उदासीनता बरत रही है। सरकार द्वारा पूर्व में मानी मांग कैश लेश चिकित्सा सुविधा को धरातल पर लागू न कर केवल नाम परिवर्तन किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री अशोक मलिक ने सरकार द्वारा बंद किए छह भत्तों को बहाल करने की मांग की। अधिकार मंच के महासचिव डॉ. संजय शर्मा ने पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह ने कहा जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी आंदोलन जारी रहेगा। नीरू सिंह ने 28 अक्तूबर को होने वाले धरने में पहुंचने की अपील की। इसमें राज कुमार चौधरी, मोहित राणा, प्रदीप शर्मा, अश्वनी, नीरज गर्ग, नरेश कुमार, राकेश शर्मा, अनंग पाल काम्बोज, सुशील पुंडीर, रवि गुप्ता, ठाकुर सुधीर कुमार, विक्रांत, आयुष, प्रताप सिंह, सरवर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें