फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिक्षकों ने किया प्रयास तो बंद होने से बच गए कई पाठ्यक्रम

Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षकों के प्रयास के चलते मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर के कई पाठ्यक्रम बंद होने से बच गए। प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण भी कर ली गई है, जिसके बाद कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर स्तर पर 28 पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। स्नातक स्तर पर मात्र दो पाठ्यक्रम बीबीए और बीसीए संचालित हैं। बीबीए और बीसीए में 60-60 सीटें हैं, जबकि स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश की प्रक्रिया करीब दो महीने चली। स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित 28 पाठ्यक्रमों में से कई पाठ्यक्रम ऐसे थे, जिनमें प्रवेश प्रक्रिया बंद होने के पांच दिन पहले तक दस से भी कम प्रवेश हुए थे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आदेश दिए थे कि जिन पाठ्यक्रमों में दस से कम प्रवेश होते हैं तो उनको बंद कर दिया जाए।
ऐसे में संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए रखी गई फैकल्टी के रोजगार पर भी संकट था। ऐसे में संबंधित पाठ्यक्रमों के शिक्षकाें ने अपने परिचितों से संपर्क कर और आसपास के गांवों में जाकर युवाओं को पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इससे यह हुआ कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वालों की संख्या दस से अधिक तक पहुंच गई। ऐसे में पाठ्यक्रम बंद होने से बच गए। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि शिक्षकाें की मेहनत के चलते पाठ्यक्रम बंद होने से बच गए हैं।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों पर था संकट
जिन पाठ्यक्रमों पर संकट था। उनमें एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटजिक स्टडीज, एमए इतिहास, एमए लाइफलांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन, एमए राजनीति विज्ञान, एमए संस्कृत, एमए समाजशास्त्र, एमएससी फिजिक्स, एमए वुमेंस स्टडीज एंड डवलेपमेंट, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस, एमएससी पब्लिक हेल्थ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें