सहारनपुर। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अध्यापक मनमोहन शर्मा ने एक गीत लिखा और गाया। इनका दावा है कि इस गीत को यूट्यूब पर 55 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
अंबेहटा चांद स्थित पीएस इंटर कॉलेज के अध्यापक मनमोहन शर्मा पूर्व सैनिक भी हैं। पिता की बीमारी की वजह से उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया था। कोरोना महामारी के बीच मनमोहन शर्मा ने कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए एक गीत घर में बैठ जा कोरोना आ गया, लिखा है जिसको इन्होंने गाया भी है। इनका कहना है कि इस गीत में गौरव विहार स्थित श्री बालाजी धाम के संस्थापक अनिल सैनी व आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक का आशीर्वाद भी उन्हें मिला है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों, सरकार और कोराना योद्धाओं की बेहतरीन सेवा को दर्शाते हुए उनका भी उल्लेख किया। गीत का डायरेक्शन लक्ष्य भार्गव, संगीत में विवेक आर्यन, राघव शर्मा व वैभव शर्मा ने सहयोग किया है।