बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित एक कालेज में कार्यरत युवती ने यहीं के एक शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया 4 फरवरी को जब वह बीटीसी विभाग में पहुंची तो वहा पहले से मौजूद शिक्षक ने उस पर छींटाकशी व टीका टिप्पणी की। उसके विरोध करने पर मारपीट व अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक रविन्द्र कभी उसके साथ अप्रिय घटना घटित कर सकता है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपित शिक्षक रविंद्र पुत्र सोमप्रकाश निवासी कबीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया है।