फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू ने किया धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून एनएच 307 पर स्थित गांव मनोहरपुर में सर्विस रोड व अन्य मांगों को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन उपजिलाधिकारी बेहट के पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन देने के बाद समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी बेहट ने मांगों को जायज बता 15 फरवरी तक कच्ची सर्विस रोड सहित सभी काम को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली देहरादून हाईवे पर सर्विस व अन्य मांगों को लेकर चल रहे भाकियू के धरने के तीसरे दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी बेहट देवेंद्र पांडेय धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मांगों को जायज बताते हुए कहा कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी सहारनपुर ने स्वयं संज्ञान लेकर समस्याओं को निदान कराने को कहा है। 15 फरवरी तक कच्ची सर्विस रोड व पानी की निकासी के लिए क्रासिंग का काम पूरा कराने के आश्वासन के बाद ही भाकियू के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र उप जिलाधिकारी बेहट को देकर धरना समाप्त किया। इसमें त्रिलोक चंद, केहर सिंह, सुरेश पाल, उगेश कांबोज, महेश राणा, जुमशैद, रियाजुल हसन, अनिल कुमार, आलम, राकेश, मनोज, कामिल, रकम सिंह, गौरव, गोलू, अभिषेक, बिरम, चंचल, केहर सिंह, राजबीर सिंह, मनोज कम्माली, रमेश सिंह, पदम सिंह, धर्म सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें