फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदलेगी टैक्स की व्यवस्था, 2.13 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Tue, 18 Aug 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की गृहकर एवं जलकर के बिल जारी करने और टैक्स जमा कराने की व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। इसके टैक्स के दायरे में आने वाले 2.13 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। नगर निगम की तरफ से जारी बिल व्हाट्सएप चैटबॉट पर मिलेगा और उसी से भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अभी तक नगर निगम भवन स्वामियों को गृहकर एवं जलकर के बिल जारी करता है। कर संग्रहकर्ता इन बिलों को घर-घर पहुंचते हैं। इसमें एक ओर जहां कर्मचारियों को घर-घर भटकना पड़ता है वहीं ज्यादातर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि उन तक बिल नहीं पहुंचा। इसमें समय भी अधिक लगता है, लेकिन अब नगर निगम व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए बिल जारी करेगा और भवन स्वामी अपना भुगतान भी उसी के जरिए घर बैठे कर सकेंगे। इसके लिए एक फर्म ने नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किया है।
व्हाट्सएप चैटबॉट एआई आधारित और स्वचालित सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है, जिसके जरिए कई तरह की सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं और लोग अपने काम भी करा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम अपना नंबर जारी करेगा। नागरिक उसी नंबर के जरिए चैटबॉट पर जाकर अपने बिल डाउनलोड कर सकेंगे, साथ ही भुगतान भी उसी के जरिए कर सकेंगे। उधर, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने बताया कि नगर निगम गृहकर एवं जलकर के बिल जारी करने और जमा कराने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। इससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन


चैटबॉट की खूबियां
पूछी गई बात का अर्थ समझने के बाद चैटबॉट तुरंत डेटाबेस से सही उत्तर चुनकर यूजर के व्हाट्सएप पर भेजता है। इसमें विकल्प दिए जाते हैं जैसे एक दबाएं तो यह जानें और दो दबाएं तो यह जानें। यह आम भाषा को समझता है और किसी भी नए सवाल का अपने आप सही जवाब तैयार करता है।
विज्ञापन


टैक्स के दायरे में संपत्तियां
कुल संपत्ति-2.13 लाख
आवासीय संपत्ति1.42 लाख
व्यावसायिक संपत्ति38 हजार
अन्य संपत्ति-33 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें