फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कब्रिस्तान पर लगा दिया टैक्स, वसूलने पहुंच गया निगम कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वे को लेकर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगम ने कब्रिस्तान पर एक लाख रुपये का टैक्स लगा दिया। हद तो तब हो गई जब निगम का एक कर्मचारी मानकमऊ स्थित कब्रिस्तान में बिल लेकर पहुंच गया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद गृहकर अनुभाग के अधिकारियों को बिल शून्य करना पड़ा है।
विज्ञापन

महानगर में संपत्तियों पर वर्ष 2015 में टैक्स लगाया गया था। तब करीब 1.43 लाख भवन टैक्स के दायरे में आए थे। अब शासन द्वारा जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के माध्यम से सर्वे कराया गया है, जिसमें टैक्स के दायरे में आने वाले कुल भवनों और संपत्तियों की संख्या करीब 2.13 लाख हो गई है। यानी नए भवन और संपत्तियां जुड़ी हैं, लेकिन इस सर्वे में ऐसी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं कि जिन संपत्तियों पर टैक्स नहीं लगना था उन पर भी टैक्स लगा दिया गया है।
ताजा मामला मानकमऊ स्थित बस अड्डे के पीछे के कब्रिस्तान का है, जिस पर एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स लगा दिया गया। इतना ही नहीं, नगर निगम का वासिब नाम का कर्मचारी बिल लेकर कब्रिस्तान भी पहुंच गया, लेकिन वहां किसी व्यक्ति के नहीं मिलने पर उसे लौटना पड़ा। पता चलने के बाद गृहकर अनुभाग के अधिकारियों ने बिल को शून्य कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें