फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर महिलाओं से मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवबंद। रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एक सभासद पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।
मोहल्ला अबुलमाली निवासी इरम उस्मानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें न्यायालय से स्टे भी लिया हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग जमीन को बेचने का प्रयास कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि बुधवार को दूसरे पक्ष के लोग रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन का बैनामा करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी होने पर वह भी कई महिलाओं के साथ वहां पहुंचे और अधिकारियों को स्टे ऑर्डर दिखाते हुए बैनामे का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एक सभासद ने अपने कई साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें कई महिलाओं को चोटें आई हैं। उधर सभासद का कहना है कि झगड़ा करने वालों का पारिवारिक झगड़ा है। वह इसमें बीच बचाव का प्रयास कर रहे थे। मारपीट का आरोप लगाना सरासर निराधार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें