फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फर्जी बिलिंग के सहारे 1.49 करोड़ की टैक्स चोरी

Tue, 25 Nov 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य कर विभाग की जांच के दौरान राघव ट्रेडर्स फर्म में फर्जी बिलिंग और बोगस आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के सहारे टैक्स चोरी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में विभाग ने फर्म संचालक सचिन कुमार के खिलाफ कोतवाली मंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग में खंड-तीन के सहायक आयुक्त कृष्ण मुरारी यादव ने तहरीर देकर बताया कि जीएसटी पोर्टल व ई-वे बिल पोर्टल के आंकड़ों की जांच में पाया कि फर्म संचालक ने आयरन स्क्रैप की खरीद व बिक्री सप्लाई दिखाई, जबकि सप्लाई में कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सप्लाई से संबंधित वाहनों के फास्टैग रिकॉर्ड परिवहन अवधि में नहीं मिले। टोल प्लाजा के डेटा में भी इन वाहनों की एंट्री नहीं मिली।
इससे स्पष्ट है कि माल का वास्तविक परिवहन नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि सप्लायर फर्म नन-बोनाफाइड पाई गई। स्टॉक रजिस्टर, बिल्टी, कांटा पर्ची जैसे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। बैंक स्टेटमेंट में किसी प्रकार का भुगतान रिकॉर्ड नहीं मिला। केवल कागजी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल जारी कर आईटीसी पास किया गया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया, लेकिन अभी तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। फर्म संचालक पर 1.49 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स लंबित है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने फर्म संचालक सचिन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें