फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डॉ. आदिल को सहारनपुर लाकर पूछताछ कर सकती है एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम करने वाले डॉ. आदिल को एटीएस सहारनपुर लाकर पूछताछ कर सकती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे छह नवंबर को गिरफ्तार किया था। अब तक उसके संपर्क में रहने वाले 12 से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

डॉ. आदिल अहमद फेमस मेडिकेयर अस्पताल में एमबीबीएस व एमडी मेडिसिन था। श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप था। छह नवंबर को गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सूत्रों के अनुसार, डॉ. आदिल सहारनपुर में रहते हुए एमबीबीएस पास युवाओं को जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। उसने वेस्ट यूपी में नेटवर्क खड़ा कर लिया था। एटीएस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने उसके इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। गिरफ्तारी के दौरान यह भी सामने आया कि वह फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में था, जिसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। जांच एजेंसियां इसके तार दिल्ली धमाके से भी जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल ने एक महिला चिकित्सक से शादी की थी और सहारनपुर के मानकमऊ में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें