फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी विवाह में होने वाले खर्चों में कटौती करें राजपूत समाज

विज्ञापन
बढेड़ी घोघु में उप्र क्षत्रिय महासभा की बैठक में मौजूद राजपूत समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बरात में सिर्फ 21 लोग ही ले जाएं
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र क्षत्रिय महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करते हुए बरात भी 21 लोगों की ही ले जाने के लिए कहा।
गांव बढेड़ी घोघु में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि राजपूत समाज में व्याप्त कुरीतियों पर सही समय रहते अंकुश नहीं लगा तो समाज गर्त में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि शादी में कपड़ा और मिलाई आदि पर रोक के साथ ही बरात भी 21 लोगों की ही ले जानी चाहिए। दुष्यंत एडवोकेट ने कहा कि शादी में डीजे और प्रियजन की मृत्यु के बाद तेरहवीं में दिए जाने वाले भोज पर प्रतिबंध लगना चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर अध्यक्ष ठा. रणधीर सिंह ने कहा कि युवा नशाखोरी की तरफ जा रहा है। अभिभावकों को इसके लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री अनिल चौहान और साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षत्रिय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें इससे सीख लेनी चाहिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल राणा, देवबंद ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पुंडीर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू राणा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह और संचालन अनिल चौहान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें