फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग को जल्द हस्तांतरित होगा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब इसे खेल विभाग को हस्तांतरित किया जाना बाकी है। हालांकि उससे पहले समिति द्वारा ट्रैक की जांच होगी। जिसमें मानक और गुणवत्ता को देखा जाएगा।
खेलो इंडिया के तहत सहारनपुर को सिंथेटिक ट्रैक चार साल पहले आवंटित हुआ था। वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से निर्माण लटक गया था। अब करीब एक साल से कार्य जारी है। यह लगभग पूर्ण कर लिया गया है। लाल रंग के ट्रैक पर सफेद रंग से पट्टियां और नंबरिंग आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है। ट्रैक पर बेवजह हस्तक्षेप रोकने और इसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर से लोहे के जाल लगाया है। ट्रैक के निर्माण में लगे लोगों ने बताया कि ट्रैक पूरी तरह तैयार है। इसे जल्द ही खेल विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। उससे पहले समिति द्वारा इसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। समिति यह भी देखेगी कि यह मानकों के अनुरूप बना है या नहीं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
सिंथेटिक ट्रैक पूर्ण होने के बाद एक ओर जहां स्थानीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में सुविधा होगी। वहीं, सहारनपुर में बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया डॉ. आंबेडकर स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक वाला प्रदेश का पहला सरकारी स्टेडियम होगा।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। निर्माण एजेंसी द्वारा ट्रैक खेल विभाग को हस्तांरित किया जाएगा, लेकिन उससे पहले समिति द्वारा ट्रैक की जांच होगी। उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रैक का लाभ उठाकर जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे।-प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें