फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई
विज्ञापन

सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई गई। मुख्य चुनाव आयुक्त हुकुम सिंह वर्मा, सहायक चुनाव आयुक्त रमेश चंद शर्मा और महेश चंद गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महासचिव अरविंद कुमार सैनी और कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार को शपथ दिलाई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी और रामपुर मनिहारान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार, चंद्रशेखर त्यागी, अंबरीश अग्रवाल, आदेश त्यागी, अजय त्यागी, प्रतुल चौहान, प्रवेश गुर्जर, जगमोहन शर्मा, ठाकुर ज्ञान सिंह पुंडीर, अशोक शर्मा, अशोक पंवार, जितेंद्र सिंह पुंडीर, संदीप नंदी, आशीष चौधरी, ठाकुर राज सिंह, दुष्यंत त्यागी, अरुण चौधरी, धीर सिंह, अंबरीश कुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह चौहान, विनोद पुंडीर, कृष्णपाल सिंह, अमर सिंह, संजय रोड आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें