फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट संचालकों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड से निकला छात्रवृत्ति घोटाले का जिन्न अब कई प्रदेशों के इंस्टीट्यूट को अपनी तपिश में लेना शुरू कर दिया है। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के छह इंस्टीट्यूट के खिलाफ हरिद्वार के सिडकुल थाने में बीती रात मुकदमा दर्ज होने के बाद इस घपले से जुड़े अन्य संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है। एसआईटी ने मुकदमे की कार्रवाई कर दी है और अब इन संस्थानों के संचालकों और मालिकों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एसआईटी उत्तराखंड की टीम किसी भी वक्त आकर इन इंस्टीट्यूट की जांच-पड़ताल करके उन्हें सील करने की कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

छुटमलपुर में एक इंस्टीट्यूट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ये खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि यदि उत्तराखंड एसआईटी अपने जांच का दायरा बढ़ाती तो परत-दर-परत उत्तरप्रदेश के कई शहरों से भी घोटाले के तार जुड़ सकते हैं। सोमवार की रात हरिद्वार के सिडकुल थाने में सहारनपुर जनपद के छह इंस्टीट्यूटों के खिलाफ धोखाधड़ी और घोटाले का मुकदमा दर्ज होने के बाद यह बात पुष्ट हो गई है। यहां बता दें कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं का इंस्टीट्यूटों ने फर्जी तरीके से प्रवेश दिखाकर वर्ष 2011 से 2016 के बीच छात्रवृत्ति का बड़ा खेल खेला। जिस पर उत्तराखंड सरकार ने एसआईटी का गठन किया। मामला उत्तराखंड उच्च न्यायालय तक पहुंचा। उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से भी हरिद्वार के एसआईटी प्रभारी आईपीएस मंजूनाथ टीसी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसमें कइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि अभी यूपी और उत्तराखंड में ही इन मुकदमों के बावजूद 50 से अधिक इंस्टीट्यूटों की फाइलों की गोपनीय जांच हो रही है। जो घपले की जद में आ सकते हैं। उत्तराखंड में अब तक 38 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में 14 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ एसआईटी मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
दो दिन पहले ही नैनीताल से आई एसआईटी ने की थी कुर्की
हाईकोर्ट के निर्देश पर एसआईटी की टीम नैनीताल से सहारनपुर पहुंची थी। सहारनपुर के पंत विहार में रहने वाले एक इंस्टीट्यूट के मालिक के घर की कुर्की की। टीम अपने साथ हाईकोर्ट उत्तराखंड के निर्देश पर सारा सामान साथ लेकर गई। इस इंस्टीट्यूट के खिलाफ उत्तराखंड के भीमताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ हरिद्वार के सिडकुल में मुकदमा
राधा कृष्णा प्राइवेट आईटीआई कपूरी गोविंदपुर पोस्ट मजोल सहारनपुर, अमीर सिंह सैनी पैरामेडिकल प्राइवेट आईटीआई नागराजपुर सहारनपुर, रामजीलाल प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बिलासपुर देवबंद सहारनपुर, शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी साधली हरिया सहारनपुर, चमन देवी पैरा मेडिकल आईटीआई सधौली सहारनपुर और चौधरी चरण सिंह प्राईवेट आईटीआई तल्हेड़ी बुजुर्ग सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें