चिलकाना/ बेहट/ छुटमलपुर/ गंगोह/ नानौता (सहारनपुर)। जिले में भाजपाइयों और शिक्षण संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
चिलकाना के सुल्तानपुर में डा हुकम सिंह के निवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, नाथीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, निशांक जैन, पंकज सैनी, महबूब अली, ओमप्रकाश धीमान, सर्वेश कांबोज, उमेश कांबोज, राजकुमार सैनी, आरजु जैन, अजब सिंह, वैभव सैनी आदि रहे।
बेहट के राजकीय महिला महाविद्यायल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। प्राचार्या डॉ. नीतू यादव ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की। दूसरी ओर भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र पर चंदन का तिलक किया और केक काटा। मंडल अध्यक्ष बेहट सुभाष सैनी, सभासद मुकेश राणा, बाबूराम धीमान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख ललित चौहान, नरेश चौहान, पूर्ण सिंह चौहान, डा मनीष कुमार, नरेंद्र पंवार आदि रहे। नागल के कोटा स्थित राज्य महिला महाविद्यालय में पौधरोपण किया। इस मौके पर डा पूनम यादव, संतोष चौधरी, कल्पना राव, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, दिलशाद अहमद, मोनिका शर्मा, आंचल, स्वाति रहे।
भाजपा छुटमलपुर मंडल के अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ठा जसबीर सिंह, मांगेराम शर्मा, संदीप रोहिला, रविश सैनी, नकलीराम कांबोज, ऋषिमोहन भोरवाल, अरविंद सैनी, सत्यम गुप्ता आदि ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। गंगोह के लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर पीपल के पौधे लगाए गए। प्राचार्या डॉ वर्तिका ढिल्लन, प्राध्यापक डॉ रितु वर्मा, ऋषिपाल, डॉ के. एस. राणा, डॉ सुनील कुमार एवं अधीक्षक रामलाल, विश्वास चंद शर्मा सोनू कुमार एवं सचिन खरे द्वारा पीपल के पौधे रोपे गए। कालेज मार्ग स्थित कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
नानौता के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रवि प्रकाश, डॉ अजय कुमार बिंद, डॉ मनीष कुमार, डॉ गरिमा चौधरी, संदीप कुमार, गोविंद, ओमपाल एवं विवेक कुमार ने पीपल के पौधे लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। भगवान विश्वकर्मा को भी नमन किया गया।
गंगोह के मोहल्ला गुजरान स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित यज्ञ में शामिल लोग- फोटो : SAHARANPUR
तीतरो में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर यज्ञ में आहूतियां डालते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR
सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता।- फोटो : SAHARANPUR
नागल के कोटा विद्यालय में वृक्षारोपण करते प्रोफेसर एवं छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR