फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों तरफ के बाजार खुलने की अनुमति मिलने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
रायावाला बाजार में संपूर्ण बाजार खुलने की अनुमति मिलने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाते व्यापारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रशासन द्वारा संपूर्ण बाजार खोलने के निर्देश देने पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने संपूर्ण बाजार खुलने की खुशी में मिठाई बांटी। इसके साथ ही व्यापारियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का आभार जताया। राधेश्याम नारंग व कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कोरोना महामारी की वजह से बाजार बंद थे। संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति नहीं थी, जिला प्रशासन ने संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति देकर व्यापारियों के हित में काम किया है। व्यापारी सरकार की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए ही बाजार खोलेंगे।
इस दौरान अनवर अंसारी, अदनान प्रधान, माम चंद बिंदल, रजत ठकराल, सन्नी, राकेश पांचाल, नरेश माहेश्वरी, तुलसी बत्रा, ओमप्रकाश जुनेजा, विजय मिगलानी, चरणजीत सचदेवा, रोहित नारायण, चिराग नारंग, सार्थक नारायण आदि मौजूद रहे। भूतेश्वर नगर क्षेत्र के व्यापारियों ने जिलाधिकारी के निर्णय की सराहना की। व्यापारी दीपक गुप्ता भैया ने कहा व्यापारी प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और सामाजिक दूरी का पालन कर ही बाजार खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें