फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पसीना-पसीना, बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। लू के थपेड़ों के कारण लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बाजार सुनसान दिखे। कूलर और एसी भी फैल हो गए। शाम के समय चली हवा से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.05 और न्यूनतम रहा 29.05 डिग्री सेल्सियस रहा। माना जा रहा है कि बारिश के बाद ही मौसम में ठंडक आएगी। शुक्रवार को तेज धूप और सड़ी गर्मी के कारण घंटाघर, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, प्रताप मार्केट, हकीकतनगर, चौक फव्वारा, चौकी सराय, नया बाजार सहित अनेक बाजारों की सड़कें सूनी रही। लोग घरों में दुबके रहे। शाम के समय आसमान पर बादल छाने के साथ ठंडी हवा चली, जिससे नागरिकों को राहत मिली। बृहस्पतिवार को साल का सबसे गर्म दिन रहा था। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम रहा 28.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें