फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमान रैली: जयंत सिंह बोले- हिम्मत है तो गन्ने के भाव को लेकर बोलें अखिलेश, चुनाव के चलते गर्मा रहे माहौल

Thu, 03 Sep 2026 10:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: रामपुर मनिहारान में बृहस्पतिवार को स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। इसमें रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह विपक्ष पर खूब बरसे। गन्ने का भाव, एथेनॉल, चीनी का रेट समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले। 
विज्ञापन
1 of 6
रैली को संबोधित करते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ने का भाव विपक्ष के एजेंडे में नहीं है। हम भी चाहते हैं कि गन्ने के रेट को लेकर अखिलेश यादव दो-चार बार सोच समझकर बोल दें, अगर हिम्मत है तो बोल दें। किसानों के लिए कोई अच्छी मांग करें। मैं भी सराहना करूंगा। ऐसे वक्त में चीनी के भाव को लेकर हाय-हाय और एथेनॉल का विरोध कर रहे हैं। शायद उन्हें रसगुल्ला दिखाई दे रहा है। मेरा, किसान और किसानी का विरोध करते-करते समाजवादी लोग अब चौधरी अजित सिंह की विचारधारा का भी विरोध करने लगे हैं। कहा कि वह गन्ने के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं को पत्र लिखेंगे और यदि वे तैयार हुए तो लखनऊ रसगुल्ले का पैकेट भी भेजेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
मंच पर जयंत चौधरी, उनकी पत्नी चारू और बेटी साहिरा। - फोटो : अमर उजाला
जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारान में गोचर कृषि इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विपक्ष में रहते हुए कई ऐसी बातें कही जाती हैं, जिनसे चार अतिरिक्त वोट मिल जाएं, लेकिन गन्ने के मुद्दे पर बात करने के लिए विपक्ष तैयार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
स्वाभिमान रैली। - फोटो : अमर उजाला
गन्ना, मक्का और धान से एथेनॉल बनने से किसानों को अतिरिक्त बाजार मिलता है और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत होती है। चौधरी अजित सिंह ने भी अपने राजनीतिक जीवन में एथेनॉल के पक्ष को मजबूती से उठाया था। 

4 of 6
जयंत की बेटी साहिरा को भी सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
रैली में चौधरी चरण सिंह की विरासत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जयंत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का परिवार कोई एक परिवार नहीं, बल्कि किसान समाज है। पाल, यादव, गुर्जर और जाट समेत तमाम किसान समुदाय उनकी विरासत का हिस्सा हैं। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव के चलते वातावरण गरमाया रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
रैली में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शत्रु व विरोधियों की जुबान से लोकदल का नाम नहीं हट पा रहा है। समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में जब 400 सीट पार होंगी तो गन्ने का दाम भी 400 के पार पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सहारनपुर में जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
जयंत ने पीडीए पर भी तंज कसते हुए कहा कि पीडीए में सब चीज का नाम बदल जाता है। पीडीए वालों को पीडीए की फुल फॉर्म का ही पता नहीं है। पीडीए ही उनकी पीड़ा है। उन्होंने गोचर कृषि इंटर कॉलेज में मिनी खेल स्टेडियम बनवाने की भी घोषणा की। जयंत चौधरी के साथ उनकी पत्नी चारू चौधरी और बेटी साहिरा चौधरी भी पहुंचीं थीं।

ये भी देखें...
सहारनपुर: सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट के निर्णय पर जिला जज की अदालत ने लगाई मुहर, कलक्ट्रेट की मस्जिद को बताया अवैध

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें