इसके बाद मौके पर सभासद अय्यूब अंसारी भी पहुंच गए। कारी नईम और अब्दुल अहाद ने बताया कि युवक देखने में मुस्लिम समाज से लग रहा है, लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध हैं। युवक ने मस्जिद में चंदा भी मांगा। उन्होंने पहचान के लिए युवक से आधार कार्ड मांगा तो वो कुछ नहीं दिखा पाया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें से 12 सिम और एक कॉपी के पन्ने पर कुछ शहरों के नाम लिखे हुए मिले।
इसके अलावा सब्जी काटने के दो चाकू, टॉर्च, कुछ रुपये और कपड़े भी मिले। आरोपी के पास से बरेली निवासी एक बच्चे का आधार कार्ड भी मिला। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी शुरुआत में बोल रहा था, लेकिन भीड़ एकत्र होने पर गूंगा होने का नाटक करने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले आई, जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने एक कागज लिखकर सिर्फ इतना बताया कि वह अंबाला का रहने वाला है, लेकिन अपना नाम और पता नहीं बताया।
यह भी पढ़ें: सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी, इस सीट पर बढ़ रहा रोमांच